खुश कैसे रहें?
खुशी की खोज मे हमने इस धरती को छिन्न-भिन्न कर दिया है।
इसके बावजूद भी हम पहले से ज्यादा खुश नहीं है। अब समय आ गया है कि हम थोड़ा ठहरे और गौर करें क्योंकि इंसान के सभी अनुभव उसके अंदर होते हैं।
हम खुशी पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और खुश होते हैं लेकिन फिर वह खुशी गायब हो जाती है, ऐसे में कहां गलती करते हैं हम?
आईए एक कहानी के माध्यम से समझते हैं।
एक बार एक इंसान को भगवान से मिलने का अवसर मिला। भगवान बोले, वत्स!
मैं तुम्हें तीन वरदान मांगने का अवसर देता हूं जो तुम्हें मांगना हो तुम मांग सकते हो, मगर मेरी एक शर्त है जो भी तुम्हें मिलेगा उसका दुगना भाग तुम्हारे मित्र को भी मिलेगा।
वह इंसान खुशी-खुशी अपने घर जाता है और हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करता है कि हे भगवान मेरा राजमहल जैसा घर बन जाए। अगले ही पल उस इंसान का पुराना घर राजमहल में तब्दील हो गया। इंसान ने खिड़की से झांक कर देखा जहां उसका मित्र रहता था वहां दो महल खड़े थे। उस इंसान का माथा ठनका। अब इंसान ने एक सुंदर पत्नी की कामना की और अगले ही पल एक रूपवती स्त्री उसके सामने खड़ी थी, इसके बाद इंसान फिर खिड़की से झांक कर देखा तो उसके दोस्त के पास 2 सुंदरियां थी, यह उसके लिए असहनीय हो गया और जल्दी में वह अपना तीसरा वरदान भी मांग बैठा। उसने मांगा भगवान मेरी एक आंख छीन लो। अपनी एक आंख खोकर भी वह इंसान खुश हो गया क्योंकि उसके दोस्त की दोनों आंखें चली गई थी।
दूसरे इंसानों के पास ज्यादा वस्तुएं हो तो हम लोग दुखी हो जाते हैं , यह कितना सही है?
पिछले कुछ सदियों में मनुष्य ने अपनी सुख-सुविधाओं के लिए इस पृथ्वी का चेहरा ही बदल दिया है।
दूसरे प्राणियों के अस्तित्व की परवाह किए बिना उसने सभी स्थानों पर कब्जा कर लिया है। पेड़,पौधे, लता और जीव जंतु इंसान ने किसी को भी नहीं छोड़ा। इंसान को यह करने का कोई अधिकार नहीं है, यह पृथ्वी सभी जीव जंतुओं की है।
हमारे जीवन का लक्ष्य क्या है खुशी पाना,यही ना?
खुशी हमारी शर्तों पर निर्भर नहीं होती। खुशी के लिए हम कितनी शर्तें रख देते हैं, जैसे अच्छे नंबर आएंगे तो हम खुश होंगे, हमारे पास इतना धन होगा तो खुश होंगे, यह मिल जाए तो खुशी होगी, वो मिल जाए तो खुशी होगी।
हमारी सभी इच्छाओं के मुताबिक बाहरी माहोल नहीं बन पाता। इच्छा रखना अच्छी बात है परंतु इच्छाओं को अपनी खुशियों से ना जोड़ें। चीजे तो नश्वर है कभी होती हैं कभी नहीं लेकिन खुशी हमारे ही अंदर है, देरी है तो बस इसे पहचानने की। मनुष्य के कुछ गुण होते हैं जिनमें एक है दूसरों की मदद करना, कभी बिना कुछ चाहे किसी की मदद करके देखें खुशी अवश्य मिलेगी।
हमें अपने मन और दिमाग को यह समझाना होगा के खुशी बाहर नहीं है खुशी हमारे अंदर ही है जब हम खुशी को बाहरी चीजों से जोड़ना छोड़ देंगे, हम हमेशा खुश रहेंगे।
~दिया आर्या

Om shanti thank you
ReplyDeleteYes obviously thank You.
ReplyDeleteबहुत सुंदत
ReplyDeleteVery true for humans
ReplyDeleteIts amezing
ReplyDeleteIt's true
ReplyDeleteNice thinking
ReplyDeleteNice and good thinking☺️
ReplyDeleteShri ram shri ram. ..
ReplyDeleteGood thought for humans...must read & understand the way of living happy life!
ReplyDelete