विचारों का खेल
मनुष्य का स्वभाव है कि मैं हमेशा कल्पना में खोया रहता है कभी भविष्य के बारे में सोचता है तो कभी भूतकाल के और वर्तमान से हमेशा परेशान रहता है। वह यह नहीं जानता की वर्तमान के विचार ही भविष्य बनाते हैं। जो जानते हैं वह भी अपने विचारों को नियंत्रित करने में असमर्थ होते हैं। आपको हर ग्रंथ में एवं अनेक जगहों पर इस बात का प्रमाण मिलेगा के आपके विचारों की तरंगे या एक फ्रीक्वेंसी होती है। आपका अवचेतन मन आपके विचारों द्वारा आपके भविष्य का निर्माण लगातार करता रहता है। कहीं ओर आपका भाग्य नहीं लिखा गया है इसे केवल आप ही बनाते हैं। आपने देखा होगा जब आपके साथ ऐसा कुछ होता है जो आप सोच रहे थे आप कहते हैं अरे मैंने बस ये सोचा ही था और यह हो गया, तो वह विचार आपके अवचेतन मन में ही आते हैं, आपको पता भी नहीं चलता और यह घटित हो जाता है। आप सोच रहे होंगे की हमेशा ऐसा क्यों नहीं होता क्योंकि ज्यादातर लोगों ने अपने मन में यह बैठा दिया है कि जो सोचेंगे उसका उल्टा ही होगा अब अवचेतन मन में यह आता है कि उल्टा होगा, और ऐसा ही होता है। जब आप खुश होना चाहते हैं तो पीछे यह विचार चल रहा होता है कि नहीं ऐसा नहीं हो सकता...



