असफलता
मैं........
क्या नाम बताना जरूरी है? जरूरी है तो इस जीवन की कहानी।
एक छोटे से गांव में मेरा जन्म हुआ । मैं, मेरे तीन भाई बहन और माता पिता एक छोटे से घर में रहते थे। इसे गरीब परिवार कह सकते हैं,
परंतु माता-पिता ने ऐसा पालन पोषण किया जिसने कभी गरीब महसूस नहीं होने दिया।
दोनों खुद कुछ नहीं खाते लेकिन बच्चों के लिए रखते थे और कहते थे की बच्चों ने खा लिया समझो हमने खा लिया।
माता-पिता हमें बहुत सी बातें सीखाते। सुबह को नियम से जगाते और हमें ध्यान करना सिखाते, खाने का आदर करो, पानी का आदर करो, किसी को दुख मत पहुंचाओ, किसी को बुरा मत कहो, अच्छे कर्म करो और बहुत सी बातें।
जिस गांव से कभी कोई लड़की बाहर पढ़ने नहीं गई इन्होंने वहां अपनी बेटियों को बाहर पढ़ने भेजा, बेटे को इंजीनियर बनाया, अब समय को पंख लग चले और बच्चे अपनी अपनी मंजिलों को ढूंढने निकल गए, इन्होंने कभी नहीं रोका। अब बेटियां अमीर घरानों की बहूए हो गई और बेटे बाहर अपना परिवार संभालने लगे।
दोनो फिर भी खुश थे और हर शाम हम सबको फोन करते कभी हम उठा लेते और कभी नहीं क्योंकि हम अपनी अपनी जिंदगी में व्यस्त थे। एक दिन दोनों का देहांत हो गया। इतना पढ़ लिख कर कितने अनपढ़ रह गए हम लोग। हमने उन्हें यह तो बताया कि बाहर यह होता है, बाहर वह होता है मगर जैसे उन्होंने हमें बचपन में घुमाने के बहाने हर जगह को दिखाया हम उन्हें ना दिखा सके।
कभी नहीं कहा मां चलो आज रेस्टोरेंट में खाना खायेंगे। वो बूढ़े मां बाप भला होटल देख कर क्या करते यही सोचा हमने, कभी नहीं कहा पापा बहुत हुआ काम अब आप आराम करो, आराम से सो कर उठा
करो, कभी नहीं कहा कि "चिंता क्यों करते हो मैं हूं ना"।
बस यही असफलता दिन-रात खाए जाती है, की क्यों हम नहीं समझते की जिन चीजों की कुर्बानियां उन दोनों ने हमें पालने के लिए दी हैं वे चीजे उन्हें भी मिलनी चाहिए, जो चैन भरी नींद, जो आराम, जो खुशी, जो प्यार वाला भोजन उन्होंने हमें दिया है क्या ये सब उन्हें नहीं चाहिए।
मुझे बताइए क्या हम सब ने उन्हें उसी तरह संभाला है जिस तरह वो हमें संभालते थे?
~ दिया आर्या

Adbhut
ReplyDeleteNice lines
ReplyDeleteYe to aise lag ta he mere liye likha he...
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
DeleteChildrens need to understand the sacrifices of their parents nd must serve their parents in their old age . Maat pita hi sarvsresht bhagwan hote hain...jinhone inki sewa kar li samjho jindagi me sabkuch kar liya.
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteBhut bdiya
ReplyDeleteVery good, keep it up
ReplyDelete