पंचतत्व
एक समय था जब एक गली में एक ही डॉक्टर रहता था और यह काफी था , अब हर गली में 5 डॉक्टर है फिर भी यह काफी नहीं है । साफ दिखता है, हम कैसे जी रहे हैं। हम अपनी संस्कृति को भूल रहे हैं। जब हम भूल जाते हैं की कैसे जीना है, जब हम उसका आदर नहीं करते जो हमारा जीवन बनाता है, जैसे यह धरती जिस पर हम चलते हैं, यह हवा जिसमें हम सांस लेते हैं, यह पानी जिसे हम पीते हैं यह अंबर जो हमें थामे हुए हैं, जब हम इनका आदर नहीं करते तब हमारे भीतर इनका बर्ताव बहुत अलग होता है।
मनुष्य पांच तत्वों से मिलकर बना है।
नभ, जल, थल, वायु और अग्नि।
हमें अपने अंदर के तत्वों के बारे में जानना चाहिए। यदि आपको पता हो के तत्वों को किस तरह से संभालना है तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
अगर सारे नहीं तो कम से कम जल और वायु को अपने नियंत्रण में लेना बहुत आसान है। अगर आप इन दो तत्वों को अच्छे से संभालते हैं और अपने खान-पान के प्रति थोड़े से जागरूक हो तो हमें डॉक्टर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
आइए जानें की इन तत्वों को संभालना कैसे है।
पहले पानी की बात करते हैं।
इस पर कई शोध हो चुके हैं और इसके पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण है कि यदि हम पानी को देखते हुए एक विचार उत्पन्न करें तो पानी की आण्विक संरचना बदल जाती है। आधुनिक विज्ञान में इस पर प्रयोग किए हैं उनका कहना है कि पानी लिक्विड कंप्यूटर है और इसमें जबरदस्त याददाश्त होती है, पानी के साथ हमारा बर्ताव हमें बनाता है।
पानी की याददाश्त के कारण पानी पीते समय यदि आप किसी से नाराजगी के विचार मन में लाते हैं तो यह मस्तिष्क में लंबे समय तक रहेंगे अतः ऐसे ना करें।
किसी ने मुझसे कहा था की "यही ईश्वर है जिसे हम छू सकते हैैं"।
यही सत्य भी है, और ईश्वर कौन है? वही जिसके बिना हम जीवित नहीं। तो हमें बस इतना करना है की पीने के पानी को हाथ में पकड़ कर कोई भी नकारात्मक बात अपने दिमाग में नहीं लाऐ। अगर आपको उर्जा चाहिए तो पानी पीते समय ऊर्जा मांग सकते हैं। यदि आप स्वास्थ्य चाहते हैं तो कहिए ईश्वर मुझे स्वस्थ रखें।आप कुछ ही दिनों में इसका असर पाएंगे।
अब वायु की बात करते हैं।
हमारे अंदर 70 % पानी है और 6% वायु और बाकी अन्य तत्व हैं।
अतः हमें वायु पर बस इतना ध्यान देना है की वह स्वच्छ हो।
हमें पेड़ पौधों के बीच रहना चाहिए, हम इसके लिए बगीचा जा सकते हैं या महीने में एक बार ऐसी जगह पर घूमने जाएं जहां पेड़-पौधों, पहाड़ और स्वच्छ हवा हो यह आपको स्फूर्ति से भर देगा।
~सदगुरु की वाणी से दिया आर्या

Awesome thanks
ReplyDeleteVery carefully though ❤
ReplyDeleteGreat thought
ReplyDeleteNice
ReplyDelete