मन का भी रखें ख्याल
लोगों ने निष्कर्ष निकाल लिया है, कि तनाव उनके जीवन का एक हिस्सा है लेकिन ऐसा नहीं है। बात केवल इतनी सी है कि आप अपने मन और शरीर को मैनेज करना नहीं जानते।
आप अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना नहीं जानते।
आपने अपने शरीर को आराम देने केे लिए कितने संसाधन जुटाए हैंं, लेकिन मन के लिए कुछ नहीं, बस समस्या यहीं से शुरू होती है।इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता की आप कहां हैं चाहे आप महल में हो या स्वर्ग में लेकिन अगर आपका मन अच्छा नहीं है या यूं कहें कि आपकी भीतरी स्थिति अच्छी नहीं है तो ये सब कोई मायने नहीं रखता।
भीतरी स्थिति अच्छी क्यों नहीं है।
आपकी केवल एक ही समस्या है कि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति सो प्रतिशत वैसा नहीं है जैसा आप चाहते है, और इस कारण आप यह समझते हो की जैसा आप होना चाहते हो वैसा नहीं हो पाए क्योंकि लोग आपके अनुकूल नहीं है।
देखिए-----
लोग वह कर रहे हैं जो वह करना चाहते हैं, हो सकता है वह आपके हित में ना हो। अगर यह शारीरिक पीड़ा होती तो कानून के पास जा सकते हैं परंतु यह केवल मानसिक परेशानी है।
लोग जो बोलना चाहते हैं वह बोल रहे हैं चाहे वह अच्छी बातें हो या बुरी बातें। तो आपको भी स्पष्ट होना होगा के आप अपने लिए क्या चाहते हैं। आप जो चाहते हैं वह करें, आप खुश रहना चाहते हैं तो रहिए, आपको कोई नहीं रोक सकता।
मगर आप कहेंगे, अरे आप नहीं जानते मेरे पड़ोसी कैसे हैं या मेरा जीवन साथी कैसा है।
आप चाहते है कि आप जो चाहें करे लेकिन दूसरा भी वही करे जो आप चाहते है ये नहीं हो सकता । दूसरे वही करेंगे जो वो करना चाहते है। आजादी की भावना दोनों तरफ है, दोनों व्यक्ति अपने अपने तरीके से जीना चाहते।
आप दूसरों को बोलने दे परंतु उनकी बातों को अपने मन और आत्मा तक न पहुंचने दे।
"क्या यह अच्छा नहीं होगा कि आपके मन के अंदर का स्थान केवल आपका हो"। वहां केवल आप ही हो सकते हैं और कोई नहीं।
आप बाहर कोई भी भाव दिखा सकते हैं जैसे हंसी, खुशी, दुख जैसा बाहर वालों को चाहिए लेकिन अंदर से वैसा रहिए जैसा आप चाहते हैं। आपको इसकी प्रैक्टिस जरूर करनी चाहिए।
यह आपको बचपना लगेगा परंतु आप एक स्वस्थ मन का निर्माण कर पायेंगे।
~सदगुरु की वाणी से दिया आर्या

Nice thought
ReplyDeleteOsm thinking
ReplyDeleteAfter read this thought... I am think to do that. .I hope this will help me. .
ReplyDelete