विचारों का खेल

मनुष्य का स्वभाव है कि मैं हमेशा कल्पना में खोया रहता है कभी भविष्य के बारे में सोचता है तो कभी भूतकाल के और वर्तमान से हमेशा परेशान रहता है। वह यह नहीं जानता की वर्तमान के विचार ही भविष्य बनाते हैं। जो जानते हैं वह भी अपने विचारों को नियंत्रित करने में असमर्थ होते हैं।

आपको हर ग्रंथ में एवं अनेक जगहों पर इस बात का प्रमाण मिलेगा के आपके विचारों की तरंगे या एक फ्रीक्वेंसी होती है।
आपका अवचेतन मन आपके विचारों द्वारा आपके भविष्य का निर्माण लगातार करता रहता है। कहीं ओर आपका भाग्य नहीं लिखा गया है इसे केवल आप ही बनाते हैं। आपने देखा होगा जब आपके साथ ऐसा कुछ होता है जो आप सोच रहे थे आप कहते हैं अरे मैंने बस ये सोचा ही था और यह हो गया, तो वह विचार आपके अवचेतन मन में ही आते हैं, आपको पता भी नहीं चलता और यह घटित हो जाता है।
आप सोच रहे होंगे की हमेशा ऐसा क्यों नहीं होता क्योंकि ज्यादातर लोगों ने अपने मन में यह बैठा दिया है कि जो सोचेंगे उसका उल्टा ही होगा अब अवचेतन मन में यह आता है कि उल्टा होगा, और ऐसा ही होता है। जब आप खुश होना चाहते हैं तो पीछे यह विचार चल रहा होता है कि नहीं ऐसा नहीं हो सकता, मैं ऐसा हूं, परिस्थितियां ऐसी हैं।

ध्यान दीजिए जब हम कहीं जल्दी जा रहे होते हैं और सोचते हैं कहीं देर ना हो जाए तो क्या होता है, देर हो जाती है।
केवल एक तरह के विचार रखने के लिए हमें हमेशा सकारात्मक रहना होगा और जब हम सकारात्मक होते हैं तो हमें हर चीज अच्छी दिखने लग जाती है, और जितना अच्छा आप वर्तमान में महसूस करेंगे आपका भविष्य भी उतना ही अच्छा होगा।
हमेशा वर्तमान में जीएं। आपने देखा होगा जब आप घर पर होते हैं तो बाहर घूमने का मन करता है और जब बाहर घूमने गए होते हैं तब सोचते हैं बेकार ही बाहर आए, घर पर आराम करते।
कई बार हम करना कुछ चाहते हैं और करना कुछ और पड़ता है तो क्यों ना हम जो कर रहे हैं उसी का आनंद ले।
माना आपको दोस्त की शादी में जाना था लेकिन ऑफिस का काम करना पड़ रहा है तो अब आपके पास दो विकल्प है या तो इसी काम को खुशी-खुशी करें या झुंझलाते हुए करें, काम तो आपको करना ही है।
तो यह सोचने की बजाय कि यह होता, वह होता यही काम खुशी-खुशी किया जाए इससे आपका वर्तमान और भविष्य दोनों ही सुखद होंगे।
अगर आप ट्रैफिक में फंसे हैं तो क्यों ना आस-पास मुस्कुराहट बिखेरी जाए, क्योंकि आपके चिल्लाने से ट्रैफिक तो नहीं हटने वाला।
अगर आपके पास पैसे नहीं है तो क्यों ना थोड़ा सोचा जाए कि क्या हालत इतनी खराब है, क्यों ना थोड़ा इंतजार किया जाए।
अगर कुछ करने से  स्थिति बेहतर होती है तो कीजिए वरना कभी-कभी कुछ ना करना भी बहुत कुछ सरल बना देता है।
जैसे कभी कभी एक धागे की गांठ को खोलने की कोशिश इसे और जटिल बना देती है मगर कई बार इससे खेलना इसे खोल देता है ।
यह सब आपके विचारों का खेल मात्र है दोस्त।


~ दिया आर्या

Comments